RSMSSB Patwari Syllabus 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा पटवारी भर्ती 2025 के लिए आधिकारिक अधिसूचना 20 फरवरी 2025 को जारी कर दी गई है। इस भर्ती का आयोजन 2020 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए किया जा रहा है। राजस्थान पटवारी वैकेंसी के लिए अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र 22 फरवरी 2025 से आमंत्रित किए गए है। उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अंतिम तिथि 23 मार्च 2025 तक फॉर्म भर सकेंगे।
बता दें कि राजस्थान पटवारी भर्ती को सीईटी ग्रेजुएट लेवल में शामिल किया गया है। सीईटी में उत्तीर्ण अभ्यर्थी पटवारी एग्जाम दे सकेंगे। लेकिन पटवारी एग्जाम में उच्चतम स्कोर के लिए अभ्यर्थियों को Patwari New Syllabus & Exam Pattern 2025 के अनुसार तैयारी शुरू करनी होगी। पटवारी सिलेबस को समझने के लिए अभ्यर्थी अधिक से अधिक Rajasthan Patwari Exam Previous Year Papers हल कर सकते हैं, जिससे कि पटवारी सिलेबस और एग्जाम पैटर्न को समझने में सहायता मिलेगी।

RSMSSB Patwari Exam Pattern And Syllabus 2025
राजस्थान पटवारी एग्जाम 2025 का आयोजन 10 और 11 में को करवाया जाएगा, यह परीक्षा ऑफलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी। पटवारी भर्ती परीक्षा का पेपर कुल 150 प्रश्न का होगा, जिसमें 300 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। अभ्यर्थियों को Patwari Competitive Exam Preparation के साथ ही चयन बोर्ड द्वारा निर्धारित किए गए नए नियमों को भी ध्यान में रखना चाहिए।
इस बार की पटवारी परीक्षा में गलत उत्तर करने के साथ ही गोले खाली छोड़ने पर भी 1/3 अंकों की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। दरअसल चयन बोर्ड द्वारा अनुत्तरित प्रश्न यानी कि ऐसे प्रश्न जिनका उत्तर नहीं पता है तो उस प्रश्न को खाली छोड़ने के लिए पांचवां “E” विकल्प जोड़ा गया है। अभ्यर्थियों को किसी भी प्रश्न को खाली छोड़ने के लिए पांचवां अनुत्तरित गोला भरना अनिवार्य है, क्योंकि गोले खाली छोड़ने पर नकारात्मक अंकन किया जाएगा।
चयन बोर्ड की किसी भी परीक्षा में 10% से अधिक गोले खाली छोड़ने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा से अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा। पटवारी भर्ती 2025 का पेपर पूरा करने के लिए अभ्यर्थियों को 3 घंटे का समय दिया जाएगा। जबकि 10 मिनट का अतिरिक्त समय अनुत्रित गोले भरने और चेक करने के लिए दिया जाएगा। इस लेख में Rajasthan Patwari New Syllabus 2025 और राजस्थान पटवारी एग्जाम पैटर्न की विस्तृत लिखित जानकारी उपलब्ध करवाई गई है।
RSMSSB Patwari Exam Pattern 2025
राजस्थान पटवारी एग्जाम पैटर्न 2025 की संक्षिप्त जानकारी आप यहां चेक कर सकते हैं –
- Exam Mode – Offline
- Exam Type – Objective (MCQ)
- Patwari Exam Negative Marking – 1/3
- Questions – 150
- Marks – 300
- Exam Duration – 3 Hours
- Exam Subjects – General Knowledge/ Hindi/English/ Reasoning/Mathematics/ Computer/General Awareness
- Patwari Exam Passing Marks – Minimum 40% (अधिकतम प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी)
विषयवार निर्धारित प्रश्न और अंक विवरण निम्नानुसार हैं:-
Subjects | Questions | Marks |
सामान्य विज्ञान, भारत का इतिहास, राजनीति और भूगोल, सामान्य ज्ञान, समसामयिक मामले | 38 | 76 |
राजस्थान का भूगोल, इतिहास, संस्कृति और राजनीति | 30 | 60 |
सामान्य अंग्रेजी और हिंदी | 22 | 44 |
मानसिक क्षमता और तर्क, बुनियादी संख्यात्मक दक्षता | 45 | 90 |
बेसिक कंप्यूटर | 15 | 30 |
कुल प्रश्न/अंक | 150 | 300 |
RSMSSB Patwari Syllabus 2025 In Hindi
RSMSSB पटवारी सिलेबस 2025 की विषयवार लिखित जानकारी यहां दी गई है, इसके अलावा हमने Rajasthan Patwari Syllabus & Exam Pattern PDF Download करने का सीधा लिंक इस लेख में नीचे दिया है।
(सामान्य विज्ञान, भारत का इतिहास, राजनीति और भूगोल, सामान्य ज्ञान, समसामयिक मामले) –
1 General Science :
- विज्ञान के सामान्य आधारभूत तत्व
- दैनिक विज्ञान
- मानव शरीर
- आहार एवं पोषण
- स्वास्थ्य देखभाल
2 History of India :-
- प्राचीन एवं मध्यकालीन भारत के इतिहास की प्रमुख विशेषताएँ
- महत्वपूर्ण ऐतिहासिक (18वीं शताब्दी के मध्य से वर्तमान तक) घटनाएं
3 Politics
- भारतीय संविधान
- राजनीतिक व्यवस्था
- शासन प्रणाली
- संवैधानिक विकास
4 General Knowledge/Geography
- भारत की भौगोलिक विशेषताएं
- पर्यावरणीय परिवर्तन
- पारिस्थितिकीय पारिवर्तन
- परिवर्तन के प्रभाव
5 Current Affairs
- समसामयिक राष्ट्रीय घटनायें
6 Geography, History, Culture and Politics of Rajasthan
- राजस्थान के इतिहास की महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएँ
- राजस्थान की प्रशासनिक व्यवस्था –
- राज्यपाल
- राज्य विधान सभा
- उच्च न्यायालय
- राजस्थान लोक सेवा आयोग
- जिला प्रशासन
- राज्य मानवाधिकार आयोग
- राज्य निर्वाचन आयोग
- लोकायुक्त
- राज्य सूचना आयोग
- लोक नीति इत्यादि।
- सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दे
- स्वतन्त्रता आन्दोलन
- जन-जागरण
- राजनीतिक एकीकरण
लोक कलाएँ - चित्रकलाएँ
- हस्तशिल्प
- स्थापत्य
- मेले
- त्यौहार
- लोकसंगीत
- लोकनृत्य
- राजस्थान की संस्कृति
- राजस्थान की विरासत
- राजस्थान का साहित्य
- राजस्थान के धार्मिक आन्दोलन
- सन्त
- लोकदेवता
- महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल
- राजस्थान के प्रमुख व्यक्तित्व इत्यादि।
7 Hindi
- दिये गये शब्दों की संधि एवं शब्दों का संधि-विच्छेद।
- उपसर्ग एवं प्रत्यय-इनके संयोग से शब्द संरचना
- शब्दों से उपसर्ग एवं प्रत्यय को पृथक करना, इनकी पहचान करना।
- समस्त (सामासिक) पद की रचना करना
- समस्त (सामासिक) पद का विग्रह करना
- शब्द युग्मों का अर्थ भेद
- पर्यायवाची शब्द
- विलोम शब्द
- शब्द शुद्धि – दिये गये अशुद्ध शब्दों को शुद्ध लिखना
- वाक्य शुद्धि – वर्तनी संबंधी अशुद्धियों को छोड़कर वाक्य संबंधी अन्य व्याकरणीय अशुद्धियों का शुद्धीकरण करना।
- वाक्यांश के लिये एक उपयुक्त शब्द
- पारिभाषिक शब्दावली-प्रशासन से सम्बन्धित अंग्रेजी शब्दों के समकक्ष हिन्दी शब्द
- मुहावरे
- लोकोक्तियां इत्यादि।
8 English
- Comprehension of unseen passage.
- Correction of common errors; correct usage.
- Synonym/ antonym.
- Phrases and idioms etc.
9 Mental Ability And Reasoning, Basic Numerical Efficiency
- श्रृंखला/सादृश्य बनाना
- आकृति मैट्रिक्स प्रश्न, वर्गीकरण
- वर्णमाला परीक्षण
- गद्यांश और निष्कर्ष
- रक्त संबंध
- कोडिंग-डिकोडिंग
- दिशा बोध परीक्षण
- बैठने की व्यवस्था
- इनपुट आउटपुट
- संख्या रैंकिंग और समय वर्ग
- निर्णय लेना
- शब्दों की तार्किक व्यवस्था
- लुप्त वर्ण/संख्या डालना
- गणितीय संक्रियाएँ, औसत, अनुपात,
- क्षेत्रफल और आयतन
- प्रतिशत
- साधारण और चक्रवृद्धि ब्याज
- एकात्मक विधि
- लाभ और हानि इत्यादि।
10 Basic Computer
- कंप्यूटर की विशेषताएँ
- कंप्यूटर संगठन –
- RAM
- ROM
- फाइल सिस्टम
- इनपुट डिवाइस
- कंप्यूटर सॉफ्टवेयर।
- हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर के बीच संबंध
- ऑपरेटिंग सिस्टम
- MS-Office –
- वर्ड
- एक्सेल/स्प्रेड शीट
- पावर पॉइंट का एक्सपोजर इत्यादि।